You are currently viewing PCC और MCC पैनल क्या होते है?

PCC और MCC पैनल क्या होते है?

दोस्तों अगर आप इंडस्ट्री में काम करते है, तो आपने PCC और MCC पैनल का नाम तो जरूर सुना होगा। कुछ लोगो को इनके अंदर काफी कन्फूजन रहता है। लेकिन आज की इस पोस्ट में हम PCC और MCC पैनल से जुड़े हुए सभी सवालों को अच्छे से जान लेंगे, ताकि आपके सारे डाउट क्लियर हो जाए।

तो चलिए पहले हम जान लेते है की PCC और MCC पैनल क्या होते है, क्योकि PCC और MCC में अंतर को समझने से पहले इन दोनों के बारे में पता होना काफी ज्यादा जरुरी है।

PCC और MCC पैनल क्या होते है?

What is MCC and PCC?

दोस्तों सबसे पहले हम PCC और MCC पैनल की फुल फॉर्म देख लेते है, ताकि इन्हे समझने में और आसानी हो जाए।

MCC: Motor Control Centre (मोटर कण्ट्रोल सेंटर)

PCC: Power Control Centre (पावर कण्ट्रोल सेंटर)

दोस्तों फुल फॉर्म पता चलने पर भी कई सारे सवाल और कन्फूजन हमारे मन में रह जाते है। क्योकि इंडस्ट्री में कई बार हम PCC को मैन पैनल बोलते है, इसके अलावा कई जगह मैन LT पैनल के बाद में PCC को लगाया जाता है।

इसलिए कई लोग हमेशा कन्फुज रहते है, की आखिर PCC का उपयोग कहा किया जाता है? तो चलिए हम बात कर लेते है की आखिर PCC और MCC का उपयोग कहा किया जाता है?

PCC और MCC का उपयोग कहा किया जाता है?

Where are PCC and MCC used?

इसको आसानी से समझने के लिए हम एक उदहारण ले लेते है। उदहारण के लिए इंडस्ट्री में सबसे पहले हमारे पास एक ट्रांसफार्मर होता है जिससे सप्लाई आती है, अब उस सप्लाई को एक मैन पैनल के अंदर भेज देते है। आप निचे फोटो में देख सकते है की हमारा मैन पैनल कैसा दिखाई देता है।

MPDB-in-industries

दोस्तों हमारा जो ये मैन पैनल होता है, इसे इंडस्ट्री में MPDB (Main panel Distribution Board) कहा जाता है। लेकिन दोस्तों आपको एक बात का ध्यान रखना है, की इंडस्ट्रीज के अंदर हमेशा इसे MPDB नहीं बोला जाता कुछ इंडस्ट्री में इसे PDB (Power Distribution Board) भी कहा जाता है। इसके अलावा दोस्तों कई इंडस्ट्री में इसे PCC भी कहा जाता है।

MPDB

दोस्तों यह जो पैनल होता है इसे मैन पैनल भी कहा जाता है। क्योकि ट्रांसफार्मर से सीधा सप्लाई इसी पैनल में जाती है। फिर आगे पूरी इंडस्ट्री में डिस्ट्रीब्यूशन होता है। इसलिए आपको हमेशा ध्यान रखना है की यह MPDB (Main panel Distribution Board) हमारा मैन पैनल होता है।

अब दोस्तों MPDB के अंदर अगर आप ध्यान से देखोगे तो आपको कई सारे छोटे-छोटे सेक्शन देखने को मिलते है। इन छोटे छोटे सेक्शन को फीडर कहते है। इन फीडर की मदत से हम कम्पनी में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई भेजते है।

MPDB-panel

दोस्तों हम चाहे तो MPDB से सप्लाई लेकर आगे किसी दूसरे पैनल को भी जोड़ सकते है। हमारे पास बहुत सारे पैनल होते है जैसे PCC, MCC तो हम चाहे तो उन्हें भी आगे MPDB से सप्लाई लेकर जोड़ सकते है। तो दोस्तों अभी हमने यह समझ लिया की PCC, MCC पैनल को कहा जोड़ा जाता है। अब हम समझ लेते है की PCC, MCC पैनल में क्या अंतर होता है?

PCC और MCC पैनल में क्या अंतर होता है?

What is Difference in PCC and MCC panel?

दोस्तों PCC, MCC पैनल दिखने में एक जैसे हो सकते है, लेकिन इनके आउटपुट में काफी अंतर होता है। MCC पैनल से ज्यादातर मोटर के स्टार्टर जैसे की स्टार-डेल्टा स्टार्टर, DOL स्टार्टर ये सब जुड़े हुए मिलते है। MCC पैनल ज्यादातर मोटर के लिए ही डिज़ाइन किया जाता है। आप जब भी MCC पैनल पर जाओगे तो आपको पैनल के फीडर में स्टार्टर देखने को मिलेंगे है या फिर हो सकता है की पैनल से सप्लाई जा रही हो और आगे मोटर के पास स्टार्टर जुड़ा हो।

MCC-panel

दोस्तों आपको अभी तक थोड़ा समझ आ गया होगा की MCC पैनल का क्या काम है। इसका काम होता है मोटर को सप्लाई देना।
अब आपको यह ध्यान रखना है की ऐसा बिलकुल भी नहीं है की हम केवल MCC पैनल से ही मोटर को सप्लाई दे सकते है। हम चाहे तो डायरेक्ट MPDB या फिर PCC से भी मोटर को सप्लाई दे सकते है। क्योकि सभी के अंदर सप्लाई तो समान है।

MCC-panel-in-industry

लेकिन हमारी इंडस्ट्री में बहुत सारी मोटर लगी होती है। तो इन सभी को अच्छे से व्यवस्थित करने के लिए एक अलग से पैनल बना देते है। इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा उपयोग मोटर ही होती है, सभी मोटर को एक साथ कण्ट्रोल कर सके इसलिए हम लोग मोटर का एक अलग से पैनल बना देते है। ताकि जब भी किसी मोटर को ऑपरेट करना हो तो हम सीधा उसी पैनल के पास जाए।

वही अगर हम PCC पैनल की बात करे तो यह डिज़ाइन किया जाता है पावर को सप्लाई करने में। इंडस्ट्री में मोटर के अलावा भी बहुत सारी चीज़े होती है जैसे की वैक्यूम क्लीनर हो गया या कंप्रेसर या फिर हो सकता है कोई EOT क्रेन हो तो इन मशीनो को सप्लाई देने के लिए हम PCC पैनल का उपयोग करते है।

pcc-panel

दोस्तों अब लास्ट में हम एक लाइन में पोस्ट का सार देख लेते है: MCC पैनल का उपयोग करते है मोटर को पावर भेजने या फिर मोटर के स्टार्टर को पावर देने के लिए। वही PCC का उपयोग हम हमारी इंडस्ट्री के जितनी भी मशीन है उनको पावर भेजने के लिए।


उम्मीद है दोस्तों की आपको PCC, MCC के बारे में अच्छे से क्लियर हो गया होगा। अगर अभी भी कोई सवाल रह जाता है तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके बता सकते है या फिर हमे इंस्टाग्राम Electrical Dost” पर भी अपना सवाल भेज सकते है।

अगर आपको इलेक्ट्रिकल की वीडियो देखना पसंद है तो आप हमारे चैनल Electrical Dostपर विजिट कर सकते है।

मिलते है अगली पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद 🙂

This Post Has 2 Comments

  1. Ajay Yadav

    Iss post ko pdd k ahcha lga
    Thnx sir to improve my knowledge

  2. Pradumn Dubey

    Thank you 😊

Leave a Reply