आज की यह पोस्ट काफी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होने वाली है, इस पोस्ट के अंदर हम लोग RCCB की रेटिंग को कैसे सलेक्ट किया जाता है? इसके ऊपर बात करने वाले है।
जब भी हम किसी RCCB को देखते है तो उसके ऊपर दो रेटिंग लिखी होती है। जैसे एक RCCB पर 25A के साथ 30mA लिखा है जबकि दूसरी RCCB पर 25A के साथ 100mA लिखा है। इसे आप निचे इमेज में भी देख सकते है।
इस इमेज का मतलब है की दोनों RCCB 25A की ही है, लेकिन उसके साथ में एक पर 30mA और दूसरी पर 100mA लिखा है। तो आखिर यह 30mA और 100mA क्या होता है? इसी के ऊपर हम आज की इस पोस्ट में बात करने वाले है।
RCCB में 30mA, 100mA और 100 mA क्या होता है?
What is 30mA, 100mA and 300mA on RCCB?
तो दोस्तों, इसे समझने के लिए आपको सबसे पहले आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होगा। जैसे की जो आपकी RCCB के ऊपर 25A लिखा हुआ है, उसका मतलब है की आप अपनी RCCB पर 25A तक के लोड को जोड़ सकते है। मतलब इस RCCB पर आप एक साथ में केवल 25A तक ही करंट पास हो सकता है और अगर 25A से ज्यादा करंट पास होगा तो उस समय यह RCCB काम नहीं करेगी।
अगर आप यह जानना चाहते हो की हमे कितने एम्पियर की RCCB कहा पर लगानी है?
तो दोस्तों जिस तरह से हम MCB की रेटिंग को डिसाइड करते है वैसे ही हम RCCB की रेटिंग को भी डिसाइड कर सकते है। अगर कहीं पर पहले से MCB लग रही है और वहाँ पर आपको RCCB लगानी है तो हम जिस रेटिंग की MCB लगी हुई है, उसी रेटिंग की RCCB को लगा सकते है। जैसे की अगर 16A की MCB लग रही है, तो आप उस सर्किट में 16A की RCCB को लगा सकते हो।
अब सबके मन में यह सवाल आ रहा होगा, की RCCB पर जो दूसरी रेटिंग mA में लिखी होती है वो क्या है? और हमे कितने mA रेटिंग की RCCB को कहाँ पर लगाना है?
RCCB की mA रेटिंग को कैसे सेलेक्ट करते है?
How to select mA rating of RCCB?
दोस्तों यह जो RCCB पर दूसरी रेटिंग mA में लिखी होती है, उसे हम RCCB की सेंसिटिविटी रेंज बोलते है। मतलब की जो हमारी RCCB है वह कितनी सेंसिटिव है, यह हमे इस दूसरी रेटिंग से पता चलता है। इसके अलावा हमें एक बात यह भी क्लियर होनी चाहिए। कि RCCB मार्केट में आपको केवल तीन ही सेंसिटिविटी रेंज 30mA, 100mA, 300mA की ही देखने को मिलती है।
लेकिन अब अगला सवाल कि आखिर 30mA, 100mA, 300mA इनमे से कौनसी RCCB को घर में लगाना चाहिए और कौनसी RCCB इंडस्ट्री में लगाई जाती है? तो चलिए अब हम एक-एक करके कौनसी RCCB को कहा पर लगाया जाता है? यह जान लेते है।
30mA RCCB कहाँ पर उपयोग करे?
Where to use 30mA RCCB?
अगर दोस्तों 30mA RCCB की बात करे तो इस RCCB को हम वहां लगाते है जहां लोड का डायरेक्ट टच हमारी बॉडी(शरीर) के साथ हो। जैसे की अगर हम हमारे घर की बात करे तो हमारा फ्रिज हो गया, वाशिंग मशीन हो गयी इनको हम डायरेक्ट टच कर रहे होते है। तो ऐसी जगह जहां हम बार बार लोड को टच कर रहे होते है उस जगह पर हम 30mA वाली RCCB को लगाते है।
क्योकि दोस्तों 30mA की RCCB बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। इसलिए सप्लाई वायर से सिर्फ 30mA करंट लीक होते ही यह RCCB ट्रिप कर जाती है। यानी कि अगर हमारी बॉडी से सप्लाई वायर टच होता है तो उस केस में यह RCCB बहुत फ़ास्ट ट्रिप हो जाएगी और हमे करंट लगने से ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
अगर हम आसान शब्दो में समझे तो 30mA की RCCB का उपयोग हम उस जगह करते है जहां पर हमे बहुत ज्यादा प्रोटेक्शन की जरुरत होती है।
उदाहरण: हम घरो में फ्रीज को बार बार टच करते है, अब कभी फाल्ट आने पर उस फ्रीज़ में से करंट लीक होने लग जाए और हमने RCCB नहीं लगा रखी है तो हो सकता है की फ्रिज को टच करने से हमे काफी तेज़ शॉक लगे जिससे हमारी मौत हो जाये। या फिर अगर आपने जो RCCB लगा रखी है वह हाई सेंसिटिव रेटिंग की है तो वह जल्दी ट्रिप नहीं होगी जिसके कारण RCCB लगे होने के बावजूद हमे करंट लगेगा। तो इसलिए ऐसी जगह जहां पर लोड को हम बार बार टच करते है, उन जगह पर हम हाई सेंसिटिव मतलब 30mA की RCCB को लगाते है।
100mA RCCB कहाँ पर उपयोग करे?
Where to use 100mA RCCB?
अब अगर हम 100mA RCCB की बात करे तो यह RCCB को भी हम लोग घरो में उपयोग कर सकते है। लेकिन अगर आपसे इंटरव्यू में पूछ लिया जाए की इसका मैन उपयोग कहा होता है? तो आप लोग यह कह सकते हो की 100mA RCCB का उपयोग वहाँ किया जाता है, जहांं पर पहले से ही Inherent current मौजूद हो। हमारे जो डिजिटल डिवाइस होते है, जैसे हमारे लैपटॉप हो गए इन सभी के अंदर पहले से थोड़ा लीकेज करंट रहता है। इस करंट को हम लोग Inherent current कहते है।
इसके अलावा 100mA RCCB का उपयोग हम वहा करते है, जहां बहुत सारी डिजिटल डिवाइस होती है जैसे की कॉल सेण्टर होते है, डाटा सेण्टर होते है इन सभी जगह हमारे बहुत सारे डिजिटल डिवाइस जुड़े होते है। लकिन अब आप कहोगे की हमारे घरो में भी तो लैपटॉप कंप्यूटर होते है, तो हमें घरो में भी 100mA RCCB को लगाना चाहिए?
तो दोस्तों हमारे घरो में केवल एक या दो लैपटॉप-कंप्यूटर होते है, लेकिन जो कॉल सेण्टर होते है उनमे में बहुत ज्यादा डिजिटल डिवाइस जुड़े होते है। तो ऐसी जगह जहां पर हम बहुत सारे डिजिटल डिवाइस का उपयोग किया जाता है, वहा पर हम 100mA सेंसिटिविटी रेंज वाली RCCB का उपयोग करते है।
300mA RCCB कहाँ पर उपयोग करे?
Where to use 300mA RCCB?
अब बात करे 300mA वाली RCCB की तो इसका उपयोग घरो में तो काफी कम मिलेगा, लेकिन अगर आप कभी इंडस्ट्री में या फिर किसी बड़े होटल में जाकर देखोगे तो वहां इसका उपयोग किया जाता है, क्योकि इसका उपयोग सबसे ज्यादा फायर प्रोटेक्शन सर्किट में किया जाता है।
इसके अलावा बड़ी मशीन जहां पर आलरेडी लीकेज करंट काफी ज्यादा होता है, जैसे की वेल्डिंग मशीन हो गयी या फिर कटिंग मशीन हो गयी तो इनके लिए हम लोग 300mA सेंसिटिविटी रेंज वाली RCCB का उपयोग करते है। यह RCCB घरो में उपयोग नहीं की जाती क्योकि यह हमे किसी तरह से प्रोटेक्शन नहीं देती। यह केवल ऐसी जगह उपयोग की जाती जहा आलरेडी लीकेज करंट काफी ज्यादा है।
उम्मीद है की दोस्तों आपको सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। लेकिन अगर फिर भी कोई सवाल रह जाता है, तो कमेंट में बता सकते है, और आप हमे इंस्टाग्राम पर भी अपना सवाल भेज सकते है “Electrical Dost”
अगर आप इलेक्ट्रिकल की वीडियो हिंदी में देखना पसंद करते है, तो आज ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे “Electrical Dost”
मिलते है अगली पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद 🙂