नमस्कार दोस्तों आज हम AC मतलब एयर कंडीशनर पर बात करने जा रहे है। इस पोस्ट में हम जानेंगे की AC में TON का मतलब क्या है, इसके अलावा हम AC TON को KW में कैसे बदल सकते है यह जानेंगे।
इन सभी को अच्छे से जानने के लिए हमे सबसे पहले Physics से जुडी काफी मुख्य 2 बात पता होनी चाहिए, इसके बाद इस Post को समझना हमारे लिए काफी आसान हो जाएगा।
Physics हमे यह बताती है की इस दुनिया के अंदर कभी भी दो चीजें पैदा नहीं की जा सकती।
- Darkness(अंधकार)- दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे कि हम lights off करके darkness पैदा सकते है लेकिन ऐसा नही होता है।
Physics का कहना है कि इस पूरी दुनिया में सिर्फ अंधेरा ही है, अगर हम sun और बाकि सभी lights को हटा देंगे तो हमे सिर्फ darkness ही दिखेगी। यह लाइट और सूरज की मदद से कही पर भी उजाला पैदा कर लेते है, लेकिन इस तरह हम कभी भी darkness को पैदा नहीं कर सकते। - Cooling(ठंडक)- इसके अलावा फिजिक्स हमे बताती है की हम कभी भी ठंडक को पैदा नहीं कर सकते है।
अब आप कहेंगे की हम fridge और AC की मदद से किसी भी जगह पर cooling कर सकते है, लेकिन दोस्तों ऐसा बिलकुल भी नहीं है। AC और फ्रिज यह कभी ठंड generate मतलब की पैदा नहीं करती है।
Fridge में जब हम किसी सब्जी या फल को रखते है तो वह ठंडी हो जाती है, इसके पीछे की वजह है की Fridge हमारी सब्जी में उपस्थित heat energy को सोख लेता है। और जैसे ही सब्जी के अंदर उपस्तिथ हीट एनर्जी खत्म हो जाती है वैसे ही हमारी सब्जी या फल ठंडे हो जाते है। और बिलकुल इसी तरह AC भी काम करती है। AC हमारे कमरे की हीट एनर्जी को सोख लेता है, और जैसे ही कमरे की हीट खतम हो जाती है तो हमारा रूम ठंडा हो जाता है।
यह भी पढ़े- Solar Panel खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?
What is Ton(टन क्या होता है)
Ton mass को नापने की unit होती है। इसकी full form Tonnage होती है। एक TON 1000 Kg के बराबर होता है।
What is Ton in AC(एसी में टन क्या है)
दोस्तों AC में TON क्या होता है, इसको समझने के लिए हमे पता होना चाहिए कि पुराने समय में AC नहीं हुआ करते थे। उस समय लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए बहुत सारी बर्फ लाकर घर में रखा करते थे ताकि घर के अंदर ठंडक रहे। लेकिन इसके कुछ समय बाद मॉर्डन ज़माना आ गया और AC का उपयोग होने लगा। और 1 Ton, 1.5 Ton ऐसे अलग-अलग तरह के AC आने लग गए।
यहाँ कई लोग समझते है की 1 Ton AC का मतलब यह है की वह AC 1000 Kg का होगा जबकि ऐसा नही होता है। जैसा की मैंने अभी आपको बताया की पहले लोग बर्फ का इस्तेमाल करते थे, तो उसी बर्फ के आधार पर ही AC को Ton के पर बांटा जाने लगा।
AC को TON में कैसे बांटा गया?
यहाँ पर इस तरह से कैलकुलेशन बनायीं गयी की जितनी गर्मी 1 Ton मतलब 1000 किलो बर्फ एक घंटे में खत्म करती है, उतनी ही गर्मी 1 Ton का AC भी एक घंटे में खत्म करेगा।
अगर हम बात करे की 1000 किलो बर्फ कितनी गर्मी 1 घंटे में खत्म करती है तो इसकी वैल्यू 12,000 BTU आती है और इतनी ही हीट मतलब 12,000 BTU 1 TON का AC भी एक घंटे में खत्म करेगा।
What is BTU (BTU क्या होता है)
BTU का मतलब British thermal unit होता है। जैसा की हम सभी को पता है की हर चीज को मापने की एक unit जरूर होती है। जैसे- वजन को मापने के लिए किलोग्राम, दुरी को नापने के लिए किलोमीटर बिलकुल इसी तरह गर्मी कितनी change हो रही है, उसको मापने की यूनिट BTU होती है।
यह भी पढ़े- Compressor क्या है इसका उपयोग और इसके प्रकार
How to convert TON into KW
AC के TON को KW कैसे बदला जाता है?
हमारा Ac हीट एनर्जी को खत्म करने के लिए कितनी इनपुट पावर मतलब Watt मांगता है इसका पता हम Ton की मदद से लगा सकते है। जैसा की मैंने आपको बताया था की 1 Ton मतलब 12000 BTU होता है। इसी तरह अगर हम BTU को watt में बदले तो 12000 BTU लगभग 3516 watts के बराबर होता है। मतलब 1 Ton=3516 watt होता है।
लेकिन अब आप बोलेंगे की हमारी 1 TON AC की नेमप्लेट पर 3516 (3.51KW) इतने ज्यादा वाट नहीं लिखे होते है, तो अब इसके पीछे क्या कारण है? वह हम एक उदाहरण की मदद से जान लेते है।
उदाहरण- आप मान लीजिए कि हमारे पास एक 1.5 Ton का Ac है। सबसे पहले हमे इसको watts में बदलना है तो यह काफी आसान है, क्युकी हमे पता है की 1 TON= 3516 watts है। यानी कि 1.5 *3516= 5274Watts। अब हम इसे KW में बदलेगे। इसके लिए हम 5274 के अंदर 1000 का भाग करेंगे, और ऐसा करते ही हमे 1.5 TON AC के KW मिल जाते है, जोकि 5.274KW है।
लेकिन अब अगर हम 1.5 Ton AC की नेमप्लेट को देखते है तो वहाँ पर हमें 5.274KW देखने को नहीं मिलते है। इसके पीछे का कारण यह है की AC की name plate पर हमारी जो KW की calculation होती है, वह Cooling capacity के अनुसार की जाती है। इसके अलावा हमारा AC गर्मी को खत्म करने के लिए कितनी input power मतलब watts लेगा, वह AC की star rating पर depend करता है।
जितनी ज्यादा star rating होती है, वह AC उतना ही कम power का consumption करता है। इसके अलावा यह star rating हर साल change होती रहती है।
यह भी पढ़े- Induction Motor क्या है, इससे जुड़े जरूरी सवाल
आपको कितने Star rating का AC लेना चाहिए?
आपको AC हमेशा अपने usage के हिसाब से ही AC लेना चाहिए। अगर आप AC को कम use करते है, तो आपको कम star rating का AC लेना चाहिए क्युकी वह आपको कम price में मिल जाता है।
अगर आप रोजाना 6 से 8 घण्टे AC को चलाते है, तो फिर 3 से 4 स्टार का AC आपके लिए सही रहता है। बात पूरी तरह से साफ है की अगर आपका AC रोजाना 8 घंटे से कम ही चलता है तो आपको 4 स्टार से ज्यादा का AC नहीं लेना चाहिए क्युकी हमे पता है की ज्यादा स्टार वाले AC की कीमत भी ज्यादा रहती है। अगर हम AC ज्यादा नहीं चलाते है तो वह ज्यादा Star rating का AC हमारे लिए एक गलत सौदा पड़ता है।
क्युकी अगर हम ज्यादा रूपये देकर स्टार रेटिंग का AC लेकर लाते है, और उसको हम पुरे दिन में काफी कम चलाते है तो बिजली बिल बचाने के लिए शुरुवात में हमने जो ज्यादा रूपये दिए वह हम बिजली बिल में कभी सेविंग नहीं कर पाएंगे।
तो दोस्तो उम्मीद है, आज आपके AC में TON क्या होता है और TON को KW में कैसे बदला जाता है, इससे जुड़े कई सवालो के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपके अभी भी कोई सवाल इंजीनियरिंग से जुड़े है, तो आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताये।
इंजीनियरिंग दोस्त (Engineering Dost) से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। 🙂
अगर आप इलेक्ट्रिकल की वीडियो हिन्दी मे देखना पसन्द करते है, तो आप हमारे YouTube Channel इलेक्ट्रिकल दोस्त को जरूर विजिट करे।
भाई तू गजब है सच में
Thank you sir so much. You are so intelligent and experienciv.
Sir, आप बहुत ही अच्छे से समझाते हो ।
Gajjjb gajjjb bro
Bahut achha kam kar rahe ho sir god bless you sir ji…
Very easy explained sir
Very nice… Useful post