You are currently viewing RCCB क्या है और यह कैसे काम करती है, आरसीसीबी के फायदे

RCCB क्या है और यह कैसे काम करती है, आरसीसीबी के फायदे

दोस्तों आज हम RCCB से जुड़े लगभग सभी सवालो के ऊपर बात करेंगे। जैसे- rccb क्या होती है, आरसीसीबी का पूरा नाम, RCCB के प्रकार और यह कहा पर लगायी जाती है।

RCCB का पूरा नाम- Residual current circuit breaker (रेसिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर)

What is RCCB (आरसीसीबी क्या होती है)

अगर आप कही इलेक्ट्रिकल में काम करते है। तो आपको यह पता होगा की इलेक्ट्रिकल में कई तरह के सर्किट ब्रेकर होते है। उदाहरण- MCB, MCCB, ACB, VCB अदि। इन सभी की तरह RCCB भी एक सर्किट ब्रेकर है।

circuit-breaker-types-hindi

सर्किट ब्रेकर का मतलब एक ऐसा उपकरण, जो कोई भी इलेक्ट्रिकल फाल्ट होने पर अपने आप सप्लाई को भेजना बंद कर देता है। तो इसी तरह RCCB भी एक सर्किट ब्रेकर है। जोकि फाल्ट होने पर इलेक्ट्रिकल सप्लाई को आगे भेजना बंद कर देती है। यह rccb एक लौ वोल्टेज सर्किट ब्रेकर है। मतलब इसका उपयोग 1000 वोल्टेज के नीचे ही किया जाता है।

लेकिन आपको यह पता होना चाहिए। इलेक्ट्रिकल के अंदर कई प्रकार के फाल्ट होते है, और सभी सर्किट ब्रेकर अलग-अलग फाल्ट से हमे सुरक्षा देते है।


RCCB किस फाल्ट से सुरक्षा देती है?

RCCB मतलब Residual current circuit breaker का मुख्य काम लीकेज करंट होने पर अपने आप ट्रिप होना होता है।

लीकेज करंट का मतलब- अगर हम कभी किसी उपकरण को चलाते है, तो वह उपकरण कुछ करंट को ख़र्च करता है। यह करंट पुरे सर्किट के अंदर एक समान होती है। जैसे- अगर आपने एक सिंगल फेज मोटर को चला रखा है, तो अब वह मोटर जितना करंट ले रही है। उतना करंट हमारे फेज वायर और न्यूट्रल वायर में आएगा। यह दोनों वायर में करंट एक समान रहेगा।

और Rccb इसी को चेक करती है की जितना करंट फेज में उतना ही बिल्कुल सेम करंट न्यूट्रल में है या नहीं। और जैसे ही इन दोनों करंट की वैल्यू में अंतर आता है, तब RCCB को लगता है की सिस्टम में कही लीकेज फाल्ट हो गया है और वह ट्रिप हो जाती है।

Why we use RCCB (आरसीसीबी क्यों लगाते है)

rccb को लगाने के पीछे मुख्य कारण हमारी खुद की सेफ्टी होती है। यह बात आप सभी को पता होना चाहिए। जिस तरह MCB का उपयोग हमारे उपकरण की सुरक्षा के लिए किया जाता है, ठीक उसी तरह आरसीसीबी का उपयोग human protection मतलब हम इंसानो की सुरक्षा के किया जाता है।


आरसीसीबी को कहाँ पर लगाया जाता है?

जैसा की मैंने आपको बताया की यह इलेक्ट्रिकल से हमे बचाने का काम करती है। तो जहाँ पर भी हमे सुरक्षा की जरूरत है, हम RCCB को लगा सकते है। इसको हम ज्यादातर घर की मैन लाइन जहाँ MCB लगी होती है, उसके साथ ही लगा देते है।

RCCB-and-MCB-connection-hindi

एक बात को जरूर धयान रखे-  कई लोगो को लगता है की अगर हम आरसीसीबी को लगा लेते है, तो अब हमे MCB नहीं चाहिए, पर यह बात गलत है। क्युकी इन दोनों का काम अलग-अलग है, तो आपको इन दोनों को ही लगाना जरूरी है। ताकि कोई भी इलेक्ट्रिकल फाल्ट होने पर MCB घर के उपकरण को सुरक्षा दे और RCCB हमे सुरक्षा देती रहे।

RCCB पोल के आधार पर मुख्य 2 प्रकार की आती है।

RCCB-types-in-hindi

  • 2 pole rccb– इसके अंदर एक फेज और 1 न्यूट्रल वायर को जोड़ा जाता है।
  • 4 pole rccb– यह rccb 3 फेज सप्लाई में काम आती है। इसके अंदर 3 फेज और 1 न्यूट्रल को जोड़ा जाता है।

RCCB types in hindi (आरसीसीबी के प्रकार)

अगर आप कभी आरसीसीबी लेने जाते है, तो वहाँ आपको यह मुख्य 3 तरह की मिलती है।

  1. AC Type RCCB- यह ac टाइप rccb का इस्तेमाल सिर्फ AC सप्लाई पर ही किया जाता है। अगर आप घर के लिए आरसीसीबी लेना चाहते है, तो आपको AC Type Rccb ही लेनी है।
  2. A Type RCCB- A टाइप की आरसीसीबी का इस्तेमाल Pulse के लिए किया जाता है। यह खास कर उस जगह इस्तेमाल की जाती है, जहाँ पर सप्लाई पल्स के फोम में होती है।
  3. B Type RCCB- यह B टाइप की आरसीसीबी को कुछ इस तरह से बनाया जाता है, की यह AC और स्मूथ DC करंट दोनो पर काम करती है।

आरसीसीबी पर लिखे mA का मतलब

Rccb पर लिखी mA, यह करंट सेंसिविटी वैल्यू कहलाती है। यह 10 mA, 30mA, 150mA, 300mA, 500mA, 1000mA की रेंज में आती है। लेकिन आपको ज्यादातर 30mA, 150mA, 300mA ही देखने को मिलेगी।

mA का मतलब- जैसा की मैंने आपको शुरुवात में एक उदाहरण दिया था की RCCB फेज और न्यूट्रल के करंट में अंतर को देख कर ट्रिप करती है, तो यह mA वही वैल्यू है।

उदाहरण- आपका एक सर्किट है, उसमे से 5 एम्पेयर करंट बह रहा है। और हमने उस सर्किट के बीच में 300 mA की आरसीसीबी को लगा रखा है। अब जैसा हमे पता है, फेज और न्यूट्रल दोनो ही वायर में एक समान 5 एम्पेयर करंट बह रहा होगा।

पर अब अगर कोई फाल्ट होता है और उसके कारण फेज वायर में से 5 एम्पेयर करंट ही बह रहा है, जबकि न्यूट्रल में 4 एम्पेयर और 700 मिली एम्पेयर करंट बह रहा है। तो मतलब इन दोनो में 300 mA का अंतर हो गया है। तो इस समय हमारी R.C.C.B लीकेज करंट को सेंस करके ट्रिप हो जाएगी। और इसी तरह सभी आरसीसीबी काम करती है। 

इन सभी RCCB में 30mA की आरसीबी सबसे ज्यादा सेंसिटिव होती है। उसमे अगर थोड़ा भी लीकेज करंट हो जाता है (सिर्फ 30 mA) तो भी वह सिस्टम को सुरक्षा दे देती है।

RCCB Price (आरसीसीबी की कीमत)

आरसीसीबी की कीमत MCB के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। अगर आपको बेसिक आईडिया चाहिए, तो आप एमसीबी की कीमत का 4 गुना मान सकते है।

जैसे कोई mcb अगर 500 रुपए की है, तो बिल्कुल उसी रेटिंग को आरसीसीबी आपको तकरीबन 4 गुना महंगी मतलब 2000 रुपए की मिलेगी।


यह भी पढ़े(Also Read):-

तो दोस्तो उम्मीद है, आज आपके आरसीसीबी (Residual current circuit breaker) से जुड़े कई सवालो के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपके अभी भी कोई सवाल इंजीनियरिंग से जुड़े है, तो आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताये।

इंजीनियरिंग दोस्त (Engineering Dost) से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। 🙂 

अगर आप इलेक्ट्रिकल की वीडियो हिन्दी मे देखना पसन्द करते है, तो आप हमारे YouTube Channel इलेक्ट्रिकल दोस्त को जरूर विजिट करे।

This Post Has 6 Comments

  1. Ram Pratap Pandey

    Your way of explaining is very good

  2. Gaurav wankhede

    Thanks sir ji..

  3. Dharmenendra singh

    mast information thank you sir

  4. Jaideep

    Thks sir

  5. Kachhot bhagvan danabhai

    Good case hi ap age badhate jao
    Or apka knolage sab ko batatejai

  6. Bhanu prakash gurjar

    Thank you very much sir

Leave a Reply