आज हम इलेक्ट्रिसिटी बिल को किस तरह से निकाला जाता है यह जान लेंगे। how to calculate electricity bill
जैसे हम कहते है कि इस महीने हमारे घर की 200 यूनिट आयी है। पर अब हमको एक बात ध्यान रखनी है कि यूनिट को इलेक्ट्रिकल के अंदर KWH बोलते है। तो आज हम इस KWH को निकालना सिखेंगे, मतलब हमारे घर की यूनिट कितनी आएगी यह निकालेंगे।
How to calculate unit from power
पावर से यूनिट कैसे निकाले?
इसके लिए हमको सबसे पहले तीन चीजें लिखनी है।
उपकरण का नाम | उपकरण की संख्या | उपकरण का उपयोग | |
दोस्तों अगर आप Electricity Bill अपनी कंपनी का निकाल रहे हैं, तो आप उपकरण के नाम के अंदर आपकी मशीन का नाम लिख सकते हैं। पर अभी हम घर का बिल निकालेंगे तो उसके लिए हम घर में उपयोग होने वाले उपकरण के नाम लिखेंगे।
उपकरण का नाम | उपकरण की संख्या | उपकरण का उपयोग | |
Fan (पंखा) | |||
Bulb (बल्ब) | |||
T.V. (टीवी) | |||
Fridge (फ्रिज) | |||
Press (प्रेस) | |||
– |
इन सभी के अलावा अगर और भी कोई उपकरण आपके घर में लगे हैं, तो आप उनका नाम भी इनके नीचे लिखेंगे।
→ इसके बाद हमको उपकरण की संख्या लिखनी है, मतलब हमारे घर में कौनसे उपकरण कितने हैं।
उपकरण का नाम | उपकरण की संख्या | उपकरण का उपयोग | |
Fan (पंखा) | 2 | ||
Bulb (बल्ब) | 3 | ||
T.V. (टीवी) | 1 | ||
Fridge (फ्रिज) | 1 | ||
Press (प्रेस) | 1 |
→ इसके बाद में हमको कौन सा उपकरण दिन में कितने घंटे चल रहा है वह लिखना है।
उपकरण का नाम | उपकरण की संख्या | उपयोग (घंटा प्रतिदिन) | |
Fan (पंखा) | 2 | 8 | |
Bulb (बल्ब) | 3 | 6 | |
T.V. (टीवी) | 1 | 6 | |
Fridge (फ्रिज) | 1 | 6 | |
Press (प्रेस) | 1 | 1 |
दोस्तों उपकरण के उपयोग को लिखते समय एक बात जरूर ध्यान रखना है, की हमारे घर का फ़्रिज 24 घण्टे चलता है। परन्तु हमको वहाँ पर 6 घण्टे ही लिखना है। क्योंकि फ्रिज कभी भी रेगुलर नही चलता है। फ्रिज के अंदर लगा कंप्रेसर थोड़े समय चलता है, फिर थोड़े समय बंद रहता है। इसलिए आप फ्रिज के अंदर 24 घंटे की जगह 6 घंटे ही लिखें।
→ यह सब लिखने के बाद अब हमको हमारे सभी उपकरण की पावर का पता करना है। तो इसके लिए आप आपके उपकरण की नेम प्लेट को चेक करें, आपको उस पर watt या फिर KW के अंदर पावर मिल जाएगी।
अब हमको उपकरण की पावर मतलब उसके watt को लिखना है।
उपकरण का नाम | उपकरण की संख्या | उपयोग (घंटा प्रतिदिन) | पावर(watt) |
Fan (पंखा) | 2 | 8 | 60 |
Bulb (बल्ब) | 3 | 6 | 9 |
T.V. (टीवी) | 1 | 6 | 80 |
Fridge (फ्रिज) | 1 | 6 | 250 |
Press (प्रेस) | 1 | 1 | 1500 |
दोस्तों अब इन सभी को लिखने के बाद हमें सभी को आपस में गुणा कर लेना है।
उपकरण नाम × उपकरण संख्या × घंटा × watt = Wh
उपकरण नाम | संख्या | उपयोग | पावर | Wh |
Fan (पंखा) | 2 | 8 | 60 | 960 |
Bulb (बल्ब) | 3 | 6 | 9 | 162 |
T.V. (टीवी) | 1 | 6 | 80 | 480 |
Fridge | 1 | 6 | 250 | 1500 |
Press (प्रेस) | 1 | 1 | 1500 | 1500 |
4602 |
इन सभी को गुणा करने के बाद हमें सभी उपकरण की Wh को जोड़ कर लेना है। अब दोस्तों हमारे पास 4602 वैल्यू आई है, इस वैल्यू के अंदर हम 1000 से भाग लगाएंगे और हमारी 1 दिन की यूनिट मतलब KWH आ जाएगी।
दोस्तों अब हमको एक दिन की (4.6Kwh) पता चल गयी है। अब हमे सिर्फ इसको 30 दिन से गुणा करना है, और हमारी एक महीने की unit मतलब kwh आ जाएगी।
तो दोस्तो उम्मीद है आज आपके how to calculate electricity bill से जुड़े कई सवालो के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपके अभी भी कोई सवाल इंजीनियरिंग से जुड़े है, तो आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताये।
यह भी पढ़े (Also read) |
What is Corona Effect (कोरोना क्या है) |
Motor Types कितने प्रकार की होती हैं |
इंजीनियरिंग दोस्त (Engineering Dost) से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगर आप इलेक्ट्रिकल की वीडियो हिन्दी मे देखना पसन्द करते है, तो आप हमारे YouTube Channel इलेक्ट्रिकल दोस्त को जरूर विजिट करे।
Very nice and very helpful Article sir ji
Very good work sir
Very nice sirji good
Thanks sharma ji
Wah Sir ji, I’m completely become a big fan of your.
बहुत अच्छे सर जी
Very good sir