दोस्तों हम सभी इलेक्ट्रिकल मोटर को स्टार्ट करने के लिए कई तरह के मोटर स्टार्टर का उपयोग करते है। तो आज हम इन्ही मोटर स्टार्टर के ऊपर बात करेंगे और साथ में एमसीबी और स्टार्टर के बीच के अंतर को भी जान लेंगे।
MCB and Starter Difference
एमसीबी और स्टार्टर में अंतर
दोस्तों एमसीबी की जगह स्टार्टर लगाने की सबसे बड़ी वजह यही है कि एमसीबी का उपयोग करके हम सिस्टम को आटोमेटिक नही कर सकते है। स्टार्टर ऑटोमेटिक सिस्टम के लिए उपयोग होता है।
एमसीबी एक मैनुअल सिस्टम होता है, मतलब हम एमसीबी को कही दूर से स्टार्ट नही कर सकते है। एमसीबी ऑन करने के लिए हमे एमसीबी के पास जाना ही पड़ेगा। जबकि स्टार्टर को हम इलेक्ट्रिकल की सहयता से कही से भी ऑन कर सकते है।
इसके अलावा एमसीबी में प्रोटेक्शन मतलब सुरक्षा कुछ लिमिट तक होती है, यानी फिक्स होती है। अगर बात की जाए स्टार्टर की तो स्टार्टर में हम कई तरीके की प्रोटेक्शन लगा सकते हैं। और साथ-साथ स्टार्टर एक बड़ा फायदा यह भी है कि हम इसका उपयोग करके मोटर को हमारे उपयोग के हिसाब से चला सकते है. और हमको मोटर कब और कितने समय के लिए चलानी हे वो सब हम स्टार्टर की मदद से कर सकते है।
यह भी पढ़े- एमसीबी क्या है, यह हमें क्या प्रोटेक्शन देती है?
Type Of Motor Starter
(मोटर स्टार्टर के प्रकार)
स्टार्टर को हम हमारी उपयोग के हिसाब से बनाते है इसलिए स्टार्टर कई प्रकार के हो जाते है।
इलेक्ट्रिकल में तीन प्रकार के स्टार्टर का सबसे ज्यादा उपयोग होता है।
- D.O.L. Starter (डीओएल स्टार्टर)
- Reverse Forward Starter (रिवर्स फॉरवर्ड स्टार्टर)
- Star Delta Starter (स्टार डेल्टा स्टार्टर)
What is D.O.L. Starter
डीओएल स्टार्टर क्या है?
DOL मोटर स्टार्टर का पूरा नाम डायरेक्ट ऑनलाइन स्टार्टर होता है, यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला स्टार्टर है।
डीओएल स्टार्टर 7.5KW/10 HP के नीचे साइज की मोटर पर उपयोग किया जाता है। यह स्टार्टर की वायरिंग काफी आसान होती है।
डी.ओ.एल. स्टार्टर वर्किंग- इसकी वर्किंग काफी आसान होती है। इसमे हम एक कॉन्टैक्टर, एक ओवरलोड रिले, ओर स्टार्ट स्टॉप के पुश बटन का उपयोग करके मोटर को स्टार्ट करते है।
What is Reverse Forward Starter
रिवर्स फॉरवर्ड स्टार्टर क्या होता है?
Reverse Forward Starter यह स्टार्टर भी एक तरह से डीओएल स्टार्टर ही होता है। पर जहा पर हमको मोटर को दो डायरेक्शन(दिशा) मे घुमाने की जरूरत होती है वहाँ पर हम रिवर्स फॉरवर्ड स्टार्टर लगाते है।
रिवर्स फॉरवर्ड स्टार्टर वर्किंग- जैसे मैने आपको बताया की यह डीओएल स्टार्टर की तरह ही होता है। बस अंतर यही है की इसमे हम दो कॉन्टैक्टर का उपयोग करते है।
पहला कॉन्टैक्टर मोटर को सीधी दिशा में घुमाने के लिए दूसरा मोटर को उल्टी दिशा में घुमाने के लिए।
यह स्टार्टर भी हम 10HP से कम की मोटर के लिए उपयोग करते है।
What is Star Delta Starter
स्टार डेल्टा स्टार्टर क्या होता है?
स्टार डेल्टा मोटर स्टार्टर काफी उपयोगी स्टार्टर है। यह हमारी बड़ी मोटर मे उपयोग होने वाला स्टार्टर है। 10 HP से बड़ी मोटर के लिए स्टार डेल्टा स्टार्टर लगाने की राय ही दी जाती है।
स्टार डेल्टा स्टार्टर वर्किंग- यह स्टार्टर का मुख्य काम हमारी बड़ी मोटर को स्टार्टिंग के समय ज्यादा करंट लेने से रोकना होता है। इस स्टार्टर मे तीन कॉन्टैक्टर लागए जाते है।
- STAR Contactor
- Delta Contactor
- Main Contactor
मोटर स्टार्टिंग के समय पर ज्यादा करंट ना ले, इसके लिए इस स्टार्टर में हम वायरिंग इस प्रकार करते है की पहले हमारे Main Contactor के साथ Star Contactor स्टार्ट हो। जिसका काम मोटर को शुरुवात मे स्टार मे चलना होता है।
इसके कुछ समय के बाद मे हम स्टार कॉन्टैक्टर को हटाकर डेल्टा कॉन्टैक्टर लगा देते हे और मोटर को डेल्टा मे चला दिया जाता है।
स्टार डेल्टा स्टार्टर को बनाने के लिए हमे 3 कॉन्टैक्टर, 1 ओवरलोड रिले, 1 टाइमर, ओर ऑन ऑफ करने के लिए पुश बटन की आवश्यकता होती है।
Also Read (यह भी पढ़े) |
electrical और electronic में अंतर |
मोटर की नेमप्लेट को पढ़ना सीखे |
तो दोस्तो उम्मीद है आज आपके मोटर स्टार्टर से जुड़े कई सवालो के जवाब मिल गए होंगे, अगर आपके अभी भी कोई सवाल इलेक्ट्रिकल से जुड़े है तो आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताये।
इंजीनियरिंग दोस्त (Engineering Dost) से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। 🙂
अगर आप इलेक्ट्रिकल की वीडियो हिन्दी मे देखना पसन्द करते है, तो आप हमारे YouTube Channel इलेक्ट्रिकल दोस्त को जरूर विजिट करे।
Sir ji 15hp ka motar ko chalane ke liye kitna ke satatar chahiye aur kitne tak ho gayega
Aur 15 hp ka motar v
Ap sikhate v hain kya sir ji
Plz reply me sir ji
aapke mobi number send kijiye. mai aapko ache se jankari dene ki kohsis krunga
Good sir ji
It is really helpful.. Thanks… We need more electrical related Topics, Hope you will provide in more simple way as earlier.
Welcome Ketan Ji..
Mai hmesa puri kosis krunga imformative knowledge hindi mai dene ki.. Thank You So Much For Supporting Engineering Dost
Sir bahut badhiya Mai Nepali see hun Mai vi electric worker hu Mera bahut sahayog ho Raha he
Can you write English sentence topic
Sir
PLC ke bare me full jankari dijiy plz
Sir me ne padha ha ki DOL starter ko 0-5HP tak ki motor ko chalane ke lihe uss kiya jata ha avar aap 10 Hp Bata rahe h
Star delta ka upyog hm motor ka starting current kam karne ke liye lgate hai.. aapko agar me practical btau to hmari company me hm 30 hp ki 1 motor ko DOL starter me chla rhe hai.. vo depand karta hai ki hm motor ko kitna jyada on off kar rha hai baar baar…
Wese 10 HP mean 7.5 KW ki motor tak DOL ko use karne se koi problem nahi hoti hai…
agar aapko or bhi question hoto jarur puche..
thanks for supporting engineering dost
Sir mujhe abhi starter Vagera Ko uss karne ya chalane ka Experience to nahi ha
Sir i am ITI fresher abhi 31/10/19 ko ki mera 4 sem. Ka result aaya ha avar ab me job interview ki tayari kar rha hu
To sir mera aap se yahi Question ha ki agar mujhse interview me ye Q. Hota ha ki ham DOL starter ho kitane HP ki motoro me uss karte ha to me unako kya javab Du…
aap iska answer ak line me nahi denge..
Aap us time Answer dijiye ki hme jis motor ka inrush current mtlb starting current km krna hai, us motor pr hm star delta starter ko lgynge.. or hm hmesa km size ki motor pr hi DOL starter ko lgana preffer karte he. jo 10 HP ke niche ho ..mean 7.5 Kw motor..
Thanks Tarun Ji for Supporting Engineering Dost
Sir mujhe PLC ke bare samjao plz…
Sir ji apki video or samjhane ka tarika sabse best h pura 1 – 1baat samaj me aati h maine apki video se bahoot kuch sikha h or Sikh raha hu Thanx sir ji ase hi vedo banate raho.
It is helpful information.but plz explain starter with control wiring deeply plz..asap..
aap website bahut hi help mili hai krya lhb ac panel ke bare jaankari adhik adhik dene ki kra kare
Knowledgeble and so simply information ???
sir mai aapke you tube chanal ka subscriber hone ke saath aapka bahut bada fan bhi hu.
mai ek stone crusher me job karta hu. aur is job ke liye jo knowledge chahiye wo to hai lekin sir star delta ki concept kuch clear nahi ho rahi…plzz help sir ji..
aap hmare channel ki star delta video dekh lijiye. mai guarantee deta hu aapko saare sawal ke jawab mil jayenge..
Good… Website very useful
गुड जॉब
Great
Sir ji mene kafi sare YouTube par videos dekhe hai, but Aapki videos or samjane ki baat dusro se bahut alag hai, ? superb sir ji and thank you sir ji
Use full
Sir aapka youtube video se hme bhot knowledge hua h..thank you thank you so much sir…you are awesome…kas aapke jaise engineering me teacher mile hote
Thanks sir ji
Best information
Please generator topic use
Generator topic
Bahut badhiya sir
Generator information
That was superb answer brother…..great job brother
Very very helpful video sir Ji thank you so much sir ????????????????